जानिये वर्तमान भारत में अब कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश है

bharat mein kul kitne rajya hain ? यह सवाल आपसे कभी भी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है. इसलिए हमें हमेशा ऐसे सवालों के जवाब याद रखने चाहिए. वैसे आज के इस आर्टिकल में हम भारत के राज्यों के बारें में ही बात करने वाले हैं. 2021 में भारत के राज्यों में कुछ बदलाव हुआ है. इन बदलावों को हमें जरुर पढ़ना और समझना चाहिए ताकि हमें पता चल सके की भारत में कितने राज्य अभी है. 

यहाँ हम इस आर्टिकल में bharat mein kul kitne rajya hain एंव केंद्र शासित प्रदेशों के बारें में बताने वाले हैं. अगर आप स्टूडेंट है और किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़ें. यहाँ हम भारत के राज्यों से जुड़ी सभी जानकारियां आपके साथ साझा करने वाले हैं. अगर आप यह आर्टिकल पूरा पढेंगे तो आपको भारत के राज्यों के बारें में अहम जानकारियां प्राप्त होगी. 

वर्तमान भारत में कितने राज्य है 

भारत सरकार समय-समय पर देश के विकास के लिए, राज्यों एंव जिलों की संख्या बढाती या घटाती रहती है. जैसे 2019  तक भारत में राज्यों की संख्या 29 थी. लेकिन 2021 में यह संख्या घटकर 28 हो गई है. अब अगर वर्तमान भारत में राज्यों की संख्या बतानी पड़े तो हम 28 राज्य बतायेंगे. यह राज्य कौन-कौनसे है और कौनसा राज्य अभी कम हुआ है इसकी जानकारी हम नीचे बतायेंगे. 

अगर हम बात करें की भारत में अभी यानि 2021 में कितने केंद्र शासित प्रदेश है तो आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि अभी देश में 9 केंद्र शासित प्रदेश है. इन सभी प्रदेशों की जानकारी हम आगे टेबल की मदद से आपको बतायेंगे. 

वर्तमान भारत में कुल राज्य एंव उनके नाम 

हम टेबल के माध्यम से आपको राज्यों के नाम बताने जा रहे हैं, आप राज्यों की कुल संख्या उनके नाम के अनुसार भी समझ सकते हैं. एक बार इस टेबल को ध्यान से समझें ताकि आपको आगे कभी किसी तरह की प्रॉब्लम ना हो – 

क्र.सं  भारत के राज्य  
1 आंध्रप्रदेश 
2 अरुणाचलप्रदेश 
3 असम 
4 बिहार 
छत्तीसगढ़ 
गोवा 
गुजरात 
8 हरियाणा 
9 हिमाचल प्रदेश 
10 झारखंड 
11 कर्नाटक 
12 केरल 
13 मध्यप्रदेश 
14 महारष्ट्र 
15 मणिपुर 
16 मेघालय 
17 मिजोरम 
18 नागालैंड 
19 ओड़िशा  
20 पंजाब 
21 राजस्थान 
22 सिक्किम 
23 तमिलनाडु
24 तेलंगाना 
25 त्रिपुरा 
26 उत्तरप्रदेश 
27 उत्तराखंड 
28 पश्चिम बंगाल 

 

भारत के कुल केंद्र शासित प्रदेश एंव उनके नाम 

भारत में केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 9 है, यह संख्या पहले 7 थी लेकिन 2020 के बाद यह संख्या बदलकर 9 हो गई है. 9 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम इस प्रकार है – 

क्र.सं  भारत के केंद्रशासित प्रदेश का नाम  
1 अंडमान एंव निकोबार द्वीपसमूह  
2 चंडीगढ़ 
3 दादर और नागर हवेली 
4 दमन और दीप 
5 लक्षद्वीप 
6 दिल्ली 
7 पौण्डीचेरी 
8 जम्मू एंड कश्मीर 
9 लद्दाख 

 

भारत के राज्यों के बारें में संक्षेप विवरण 

भारत के सभी राज्य अपने आप में बहुत ख़ास है, अगर हम इनकी पूरी हिस्ट्री बताएं तो शायद एक ही राज्य के बारें में लिखने में हमने एक महिना लग सकता है. लेकिन हम यहाँ पर बहुत ही कम शब्दों में यानि राज्यों का संक्षेप विवरण लिख रहे हैं. 

  1. आंध्रप्रदेश – आंध्रप्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, इस राज्य का इतिहास बहुत ख़ास है. यह भारत के दक्षिणी-पूर्वी इलाकों में शामिल है. 
  2. अरुणाचल – भारत की सबसे कम आबादी वाला राज्य एंव भारत के उत्तरी पूर्व में बसा इलाका है. इसे उगते सूरज की भूमि भी कहा जाता है. अगर हम इस राज्य की सुन्दरता की बात करें तो यहाँ का हरा-भरा जंगल मनमोह लेने वाला है. 
  3. असम – असम भारत के उत्तरी पूर्व का ही एक हिस्सा है, इसे भारत का सबसे सुंदर राज्य भी कह सकते हैं. प्रकृति ने शायद इस राज्य को खुद से संजोया है इसलिए यहाँ पर लोग प्रकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए आते हैं. यहाँ पर चाय के बागान देखने लायक होते हैं. 
  4. बिहार – बिहार की बात करें तो यहाँ पर गरीब तबके के लोग ज्यादा होते है लेकिन इसे सिद्धार्थ का घर भी कहा जाता है. बौध धर्म से इस राज्य का एक अनोखा ही रिश्ता है. यहाँ पवित्र बौध वृक्ष भी मौजूद है. यहाँ पर कम पढ़े लिखे लोगों की संख्या भी अधिक है. 
  5. छत्तीसगढ़ – यह नया बना हुआ राज्य है, इस राज्य में भी प्राकृतिक नजारे देखने लायक है. अगर आप कहीं घूमना चाहते है तो एक बार इस राज्य में जरुर जाएँ. 
  6. गोवा – शायद मुझे जरूरत नहीं है इस राज्य के बारें में बताने की, यहाँ की सुन्दरता तो पुरे विश्व को अपनी तरफ आकर्षित करती है. भारत का सबसे छोटा राज्य होने के बावजूद कमाई के मामले में बहुत आगे है. यह ट्यूरिस्ट स्थल माना जाता है. 
  7. गुजरात – इस राज्य को विकसित राज्यों की लिस्ट में शामिल किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी राज्य में जन्मे है. यहाँ के महल और स्टेच्यु ऑफ़ यूनिटी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. 
  8. हरियाणा – हरियाणा सबसे खुबसुरत राज्यों में से एक है, यहाँ पर ज्यादातर किसान है. लेकिन यहाँ के हर एक जिले एंव हर एक इमारत में बहुत इतिहास छुपा हुआ है. अगर आप हरियाणा के इतिहास की बात करें तो यह काफी एतिहासिक जगहों में से एक है. 
  9. हिमाचल प्रदेश – बर्फों वाले इस राज्य को देखने के लिए ट्यूरिस्ट बहुत दूर-दूर से आते हैं. पहाड़ों की चोटियों से गिरता पानी आपको अपनी तरफ आकर्षित करता है. 
  10. झारखंड – अगर आप घुमने के शौक़ीन है तो झारखंड काफी देखने लायक है यहाँ पर 32 अलग-अलग जनजातियाँ निवास करती है. 
  11. कर्नाटक – अपनी संस्कृति और अपने राजसी ठाठ से कर्नाटक ने पुरे भारत वासियों को अपनी तरफ आकर्षित किया है. 
  12. केरल – अगर आपको वास्तु कला और प्राचीन साहित्य देखना है तो यह काफी अच्छी जगह है केरल भारत के सबसे सुंदर राज्यों में शामिल है. 
  13. मध्यप्रदेश – भारत के मध्य में स्थिति यह प्रदेश भारत का केंद्र भी कहलाता है. यहाँ आपको प्राकृतिक नजारे देखने को मिल सकते हैं. इसे भारत का दिल भी कहा जाता है. 
  14. महाराष्ट्र – महाराष्ट्र काफी लोकप्रिय राज्यों में से एक है. यहाँ का मुंबई शहर आपको अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए काफी है. कहते हैं की महाराष्ट्र में रोजगार की कोई कमी नहीं है. 
  15. मणिपुर – मणिपुर को भारत का स्वीटजरलैंड भी कहा जाता है, यहाँ पर आपको अनेक चाय के बागान इत्यादि देखने को मिलेंगे. वैसे इस राज्य को मणि के रूप में माना जाता है. 
  16.  मेघालय – भारत का सबसे खुबसुरत राज्यों में सुमार मेघालय काफी दर्शनीय है. अपनी सुन्दरता की वजह से इस देश में पर्यटकों की संख्या काफी बढती जा रही है. 
  17. मिजोरम – भारत के सभी राज्यों में से सबसे खुबसुरत राज्य है, अगर आपको देश का प्राचीन इतिहास और संस्कृति देखनी है तो आप इस राज्य में घुमने के लिए जा सकते हैं. 
  18. नागालैंड – भारत का यह राज्य चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है, यहाँ का भोजन, परम्पराएं काफी देखने लायक है. 
  19. ओडिशा – यहाँ आपको भारत का प्राचीन इतिहास जिन्दा देखने को मिलेगा, प्राचीन इमारते आज भी संजोकर रखी गई है. 
  20. पंजाब – पंजाब को पांच नदियों की भूमि कहा जाता है. यहाँ की खेती सबसे ज्यादा शुमार है, अगर आप देश में अच्छी खेती वाला राज्य देखेंगे तो सबसे ज्यादा उपजाऊ जमीन वाला राज्य पंजाब है. 
  21. राजस्थान – भारत का सबसे बड़ा राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान है. यहाँ की रीति-रिवाज, यहाँ के संस्कार आपको अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए काफी है. 
  22. सिक्किम – यहाँ पर मौजूद मठ काफी देखने लायक है, अगर आप सिक्किम घुमने का मन बना रहे है तो ठंडी के वक्त यहाँ पर घुमने का आनंद ही कुछ और है. 
  23. तमिलनाडु – यहाँ की संस्कृति, यहाँ का प्रेम और प्रकृतिक नजारा आपको अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए काफी है. अगर आप चाहें तो कभी भी किसी भी मौसम में यहाँ घुमने जा सकते हैं. 
  24. त्रिपुरा – यहाँ प्राचीन झीलें, पहाड़ियाँ, वास्तुशिल्प एंव संस्कृति देखने लायक है. अगर आपको कभी घुमने का मौका मिले तो भारत का इतिहास यहाँ पर आज भी संजोया हुआ मिलेगा. 
  25. तेलंगाना – 2014 में नवनिर्मित राज्य है, यह पहले आंध्रप्रदेश का हिस्सा था. यहाँ पर पुराने मकबरे, मस्जिद इत्यादि देखने को मिलेंगे. 
  26. उत्तरप्रदेश – यह अनेक धार्मिक संस्कृतियों वाला राज्य है, इस राज्य में अनेक तरह की विरासते मौजूद है. अगर आप इस राज्य में जायेंगे तो यहाँ आपको सभी धर्म के लोग एंव अनेक तरह की संस्कृतियाँ देखने को मिल सकती है. 
  27. उत्तराखंड – यहाँ आपको प्राचीन नदियाँ, झीलें, पहाड़ी और संस्कृति के नजारे देखने को मिल सकते हैं. आज अनेक पर्यटक यहाँ घुमने आते हैं. 
  28. पश्चिम बंगाल – यहाँ पर आपको महिलाओं में एक कल्चर देखने को मिल सकता है. यहाँ सफ़ेद साड़ी में नीली धारियों वाली औरतें काफी देखने को मिलेगी. यहाँ का कल्चर आपको अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए काफी है. 

भारत के केंद्र शासित प्रदेशों के बारें में 

भारत के केंद्र शासित प्रदेशों के बारें में कुछ संक्षेप जानकारियां जो आपकी परीक्षा या किसी भी तरह के अध्ययन में काफी मदद करेगी. केंद्र शासित प्रदेश – 

  1. अंडमान एंव निकोबार – यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण महासागर में स्थित है. यह द्वीप 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है. इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है. 
  2. दिल्ली – इसे भारत की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है. भारत का प्रमुख दर्शनीय स्थल यानि लाल किला भी दिल्ली में ही मौजूद है. जनसंख्या के अनुसार यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है. यहाँ आपको सभी प्रकार के भाषा बोलने वाले लोग मिलेंगे. 
  3. चंडीगढ़ – यह भारत के दो राज्यों की राजधानी है पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ है. इसका नाम चंडिका या चंडी के मंदिर के नाम पर पड़ा है. आज भी यहाँ पर वह मंदिर स्थित है. 
  4. दादर और नगर हवेली – यह गुजरात और महारष्ट्र के बिच स्थित है. यह एक ग्रामीण इलाका है. यहाँ पर सबसे अधिक वन है और यहाँ पर इसी कारण अनेक पर्यटक आते हैं. 
  5. लक्षद्वीप – हालाँकि आज के समय में यहाँ पर मानव नहीं रहते है लेकिन यहाँ का  इतिहास काफी रोचक है. यह एक जिला भी है और एक केंद्र शासित प्रदेश भी है. 
  6. पौण्डीचेरी – यह बंगाल की खाड़ी पर बसा हुआ नगर है, यहाँ पर तमिल भाषा सबसे ज्यादा उपयोग में ली जाती है. यहाँ पर फ़्रांसिसी वास्तुकला और संस्कृति देखने को मिलती है. 
  7. जम्मू और कश्मीर – भारत का स्वर्ग कहलाया जाने वाला जम्मू कश्मीर अपने आप में ही बहुत ख़ास है. इनका पुनर्गठन 31 अक्टूबर 2019 को किया गया. 
  8. लद्दाख – यह भारत की कम जनसंख्या वाला इलाका है, यह भी 31 अक्टूबर 2019 में पुनर्गठित हुआ है. 
  9. दमन और दीव – मुबई के समीप अरब सागर में में स्थिति द्वीप समूह है. यहाँ की राजधानी दमन है. 

निष्कर्ष 

यहाँ हमने भारत के राज्य एंव केंद्र शासित प्रदेशों के बारें में सम्पूर्ण जानकारी दी है. उम्मीद है आपको हमारी यह मेहनत अच्छी लगी होगी. अगर आपको वर्तमान भारत में कितने राज्य एंव केंद्र शासित प्रदेश के बारें में अन्य किसी तरह का कोई सवाल पूछना है तो आप यहाँ कमेंट में लिख सकते हैं. हमारी टीम आपके सवालों का जवाब देगी. 

भारत में कुल कितने जिले है 2021

रोहन सिन्हा hindiinsider.com पर एक लेखक है जो पिछले 1 साल से इस वेबसाइट पर कंटेंट लिख रहे है यह business,finance,biography etc के बारे में पिछले 5 साल से लिख रहे है

2 thoughts on “जानिये वर्तमान भारत में अब कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश है”

Leave a Comment